आप की जीत के बाद बिजली कंपनियां सकते में
(India)
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की जीत के बाद बिजली कंपनियों की नीद उड़ती नजर आ रही है। पार्टी की ओर से बिजली सस्ती दरों की घोषणा के बाद कंपनियों को झटका लग सकता है । साथ ही माना जा रहा है कि केजरीवाल इन कंपनियों के बही खातों की जांच कराने का कदम भी बढ़ा सकते हैं। कंपनियों के अधिकारियों ने कहा कि अब आम आदमी पार्टी टाटा पावर और अनिल अंबानी की रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर की पावर डिस्ट्रीब्यूशन इकाइयों को घेर सकती है। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने इन कंपनियों की कैग आॅडिट दोबारा कराने की बात कही है। जिससे इन कंपनियों को झटका लगने की बात कही जा रही है..........

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।