दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार के बाद भले ही कहा जाने लगा हो कि नरेंद्र मोदी का जादू कम होने लगा है, लेकिन प्रधानमंत्री का ट्विटर अकाउंट इस बात की तस्दीक नहीं करता। यहां पर उनकी फॉलोअर संख्या में रोज इजाफा हो रहा है। इस माइक्रो ब्लागिंग साइट पर उनके प्रशंसकों की संख्या एक करोड़ के पार पहुंच गई है।जनवरी 2009 में ट्विटर पर आने वाले नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के बाद दूसरे राजनीतिज्ञ हैं, जिनके इतने फॉलोअर हैं। ओबामा के खिलाफ राष्ट्रपति पद का चुनाव लडने वाले मिट रोमनी का नंबर भी उनके बाद आता है। इसके अतिरिक्त, ओबामा और पोप के बाद वह तीसरे नेता हैं, जिनके इतनी बड़ी संख्या में प्रशंसक हैं। बुधवार को माइक्रो ब्लागिंग साइट की ओर से जारी बयान के अनुसार हमारे प्रधानमंत्री मिस्टर मोदी के ट्विटर पर एक करोड़ फॉलोअर हो गए हैं। वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव में भाजपा की सफलता के बाद उनके ट्विटर अकाउंट पर सबसे ज्यादा रिट्वीट होने का भी रिकार्ड बना था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।