तीस्ता सीतलवाड़ को सुप्रीम कोर्ट से ‘एक दिन’ की राहत
(India)
गुजरात हाई कोर्ट ने बृहस्पतिवार को चंदे के गबन मामले में सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़, उनके पति जावेद आनंद और अन्य की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। जिसके बाद उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें कुछ राहत देते हुए गिरफ्तारी पर शुक्रवार तक के लिए रोक लगा दी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार अदालत ने इस मामले में जांच में मदद न करने पर तीस्ता दंपति को कड़ी फटकार भी लगाई है। तीस्ता ने हाई कोर्ट से अपील की थी कि उनकी गिरफ्तारी वारंट पर रोक लगा दी जाए, ताकि वे सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर सकें। हाई कोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद गुजरात पुलिस ने तीस्ता और उनके पति को पकडने के लिए मुंबई और दिल्ली के ठिकानों पर छापेमारी की है। पुलिस उनके बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।