बेंगलुरु के पास एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। बेंगलुरु-एर्नाकुलम इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। ट्रेन के छह डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। हादसे में 5 यात्रियों की मौत हो गई वहीं 30 लोग घायल हो गए है, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह ट्रेन हादसा आज सुबह 7 बजकर 47 मिनट पर एनेकल शहर के नजदीक हुआ है। यहां बेंगलुरु-एर्नाकुलम इंटरसिटी एक्सप्रेस के छह डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। इस हादसे में काफी लोग घायल हुए हैं। मौके पर 17 एंबुलेंस घायलों की मदद के लिए पहुंच गई हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है। अभी हादसे के कारण का पता नहीं चल पाया है।घटनास्थल से मिल रही तस्वीरों में ट्रेन के डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़े हुए नजर आ रहे हैं, जिनमें से लोगों को निकाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि अभी भी कई लोग फंसे हुए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।