सिख विरोधी दंगों की फिर जांच के लिए एसआईटी गठित
(India)
सरकार ने दिल्ली और अन्य राज्यों में 1984 के सिख विरोधी दंगों की नई जांच कराने के लिए गुरूवार को विशेष जांच दल का गठन किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एसआईटी गठित करने का आदेश शाम को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी किया गया। यह टीम छह महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंप देगी। तीन सदस्यीय एसआईटी में महानिरीक्षक रैंक के दो आईपीएस अधिकारी ओर एक न्यायिक अधिकारी होगा। हालांकि सरकार ने अभी तक उनके नामों की घोषणा नहीं की है । एसआईटी का गठन सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति जीपी माथुर की अध्यक्षता वाली एक समिति की सिफारिश के बाद किया गया. समिति का गठन 1984 के दंगा मामलों की फिर से जांच की संभावना पर गौर करने के लिए किया गया था.इस समिति ने पिछले माह गृह मंत्री राजनाथ सिंह को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी. इसमें तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 31 अक्टूबर 1984 को हुई हत्या के बाद हुए दंगों की नए सिरे से जांच कराने की सिफारिश की गई थी. इन दंगों में 3325 लोग मारे गए थे.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।