सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे 24 फरवरी से मोदी सरकार के खिलाफ भूमि अधिग्रहण अध्यादेश, कालाधन और लोकपाल के मुद्दे को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं। अन्ना के इस आंदोलन में एक अन्य सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर समेत 17 सामाजिक संगठन भी शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक, अन्ना की कोर कमिटी की बैठक में आंदोलन को लेकर अंतिम फैसला हो गया।सूत्रों के मुताबिक, अन्ना हजारे की इस मुहिम को आप आदमी पार्टी का भी साथ मिल सकता है। आप नेता योगेंद्र यादव ने कहा था कि अन्ना कोई भी सामाजिक आंदोलन करें, उसमें आम आदमी पार्टी हमेशा उनके साथ रहेगी। हालांकि, आम आदमी पार्टी की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। गौरतलब है कि दिल्ली चुनावों से पहले ही अन्ना ने इस आंदोलन की चेतावनी दी थी। अन्ना पिछले कई दिनों से कालाधन और भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।