अरविंद केजरीवाल 14 फरवरी को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण करेंगे। इस समारोह के लिए केजरीवाल ने प्रधानमंत्री समेत पूरी दिल्लीवासियों को आमंत्रित किया है। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान आम आदमी पार्टी के कुछ विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। केजरीवाल ने गुरुवार को अपने साथ शपथ लेने वाले संभावित मंत्रियों की सूची उप राज्यपाल को भेज दी है। इसमें पार्टी में नंबर दो की हैसियत रखने वाले मनीष सिसोदिया के साथ-साथ असीम अनवर, सतेंद्र जैन, गोपल राय, जितेंद्र तोमर और संदीप कुमार का नाम है। विधानसभा के स्पीकर राम निवास गोयल तथा डिप्टी स्पीकर वंदना कुमारी होंगे। सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल में सिसोदिया को उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। ताकि मनोनीत मुख्यमंत्री केजरीवाल पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने पर अपना ध्यान केंद्रित कर सकें। सिसोदिया ने उपमुख्यमंत्री नियुक्त किए जाने के बारे में पूछने पर संवाददाताओं से कहा कि पार्टी गहन विचार विमर्श कर रही है। इस बारे में औपचारिक घोषणा होने से पहले बात करना उचित नहीं होगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।