मुख्यमंत्री की कुर्सी न छोड़ने पर आमादा बिहार के सीएम जीतन राम मांझी ने प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था पर तीखा प्रहार किया है। गुरुवार को उन्होंने कहा कि बिहार में होने वाले पुल निर्माण में उनकी कुर्सी तक कमीशन आता है। लेकिन मैं यह पैसा लेने के बजाए शिक्षकों की उन्नति के लिए देना चाहता हूं। मांझी ने कहा कि प्रदेश के इंजीनियर निर्माण लागत मूल्य बढ़ाकर सरकार को चपत लगाते हैं। पटना के गांधी मैदान में बिहार प्रदेश माध्यमिक शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ के 14वें स्थापना दिवस में मांझी ने कहा कि इंजीनियर कमीशन सभी को देते हैं। मुख्यमंत्री की कुर्सी के पास भी आता है, लेकिन मैं कमीशन नहीं लूंगा, बल्कि शिक्षकों के हित में लगाऊंगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।