विश्व कप क्रिकेट से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘क्रिकेट डिप्लोमेसी’ का दांव खेला है। रविवार को होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच से पहले मोदी ने शुक्रवार सुबह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से फोन पर बात की। मोदी को शरीफ को शुभकामनाएं भी दीं। जानकारी के मुताबिक, मोदी ने सभी सार्क देशों के प्रमुखों से बात की, जिनमें बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भी शामिल हैं। मोदी का मानना है कि क्रिकेट सभी देशों को आपस में जोड़ता है। उन्होंने विश्वकप में शामिल सभी सार्क देशों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विदेश सचिव एस जयशंकर जल्द ही पाकिस्तान और अन्य सार्क देशों का दौरा करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।