रामलीला मैदान में लोगों का आना शुरू
(India)
राजनीति के गलियारों में बड़ा धमाका करने वाले अरविंद केजरीवाल के श्राजतिलकश् की तैयारियां पूरी हो गई हैं. आम आदमी पार्टी के विधायक दल के नेता अरविंद केजरीवाल आज दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ लेंगे। केजरीवाल शनिवार को अपनी नई कैबिनट के छह मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. रामलीला मैदान में इस बाबत तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. शपथग्रहण समारोह में भारी भीड़ पहुंचने की संभावना है. केजरीवाल ने चुनाव जीतते ही ऑडियो संदेश के जरिए लोगों को शपथग्रहण समारोह में आमंत्रित किया. केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शपथग्रहण समारोह में आमंत्रित किया था, लेकिन मोदी शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे. अरविंद केजरीवाल के करीबी और पटपड़गंज से विधायक मनीष सिसोदिया को उपमुख्यमंत्री बनाने के साथ-साथ शिक्षा, पीडब्लूडी और शहरी विकास मंत्रालय का दायित्व दिया जाएगा. गोपाल राय को परिवहन और श्रम मंत्रालय दिया जाएगा. सत्येंद्र जैन स्वास्थ्य और उद्योग मंत्रालय संभालेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।