केजरीवाल ने किया छह मंत्रियों के विभागों का बंटवारा
(India)
दिल्ली के रामलीला मैदान में शनिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अरविंद केजरीवाल ने अपने सभी छह मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी कर दिया है । खास बात यह है कि केजरीवाल ने अपने पास कोई विभाग नहीं रखा है। उन्होंने सारे प्रमुख विभाग डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया और बाकी मंत्रियों के बीच बांटे हैं। केजरीवाल के अपने पास कोई विभाग नहीं रखने पर उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से कहा कि मुख्यमंत्री मंत्रालयों के बीच कॉर्डिनेशन का काम करेंगे। केजरीवाल द्वारा अपने पास कोई विभाग न रखने के दूसरे अर्थ भी निकाले जा रहे हैं। माना जा रहा कि केजरीवाल सारी जिम्मेदारी मंत्रियों को सौंपकर पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने पर अपना ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। डेप्युटी सीएम पद के साथ मनीष सिसोदिया को तीन अहम मंत्रालय वित्त, शिक्षा, शहर विकास भी दिया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।