जनता से संवाद का काम खुद देखेंगे केजरीवाल
(India)
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ छह मंत्रियों ने भी गोपनीयता की शपथ ली । जिसके बाद डिप्टी सीएम बनाए गए मनीष सिसोदिया ने सभी मंत्रियों के विभागों की जानकारी दी। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के पास फाईनेंस, प्लानिंग, शिक्षा, और अर्बन डवलेपमेंट, राजस्व जैसे अहम मंत्रालय हैं। केजरीवाल कैबिनेट में शामिल संदीप कुमार को महिला और बाल विकास के अलावा एससी एसटी मामलों का मंत्री बनाया गया है। वहीं असीम अहमद खान को खाद्य आपूर्ति के साथ वन एवं पर्यावरण विभाग सौंपा गया। उधर, जितेन्द्र सिंह तोमर को न्याय एवं कानून, गृह, पर्यटन एवं आर्ट एंड कल्चर जैसे अहम विभागों का मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा सत्येन्द्र जैन को ऊर्जा, स्वास्थ्य, उद्योग और पीडब्ल्यूडी मामलों का मंत्री पद दिया गया। उसके बाद गोपाल राय के पास ट्रांसपोर्ट, रूलर डवलपमेंट, लेबर, जीएसटी, और रोजगार मामलों में मंत्री बनाया गया है। खास बात ये है कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने कोई विभाग अपने पास नहीं रखा है। हालांकि सिसोदिया ने बताया कि सभी का सुपरविजन, व्यवस्था परिवर्तन और सीधे जनता से संवाद करने का काम केजरीवाल खुद देखेगे

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।