पूर्व आईपीएस अधिकारी और भाजपा नेता किरण बेदी ने कहा कि निर्भया पर आधारित डॉक्यूमेंट्री पर सरकार को रोक लगाने की जरूरत नहीं थी। वर्ष 2012 में 16 दिसंबर को देश की राजधानी दिल्ली में हुए सामूहिक बलात्कार पर बनी डॉम्क्यूमेंट्री ष्इंडियाज डॉटरष् का इसी सप्ताह अमरीका में प्रीमियर हुआ, लेकिन सरकार ने इस पर बाहर आने से पहले ही रोक लगा दी। किरण बेदी इन दिनों अमरीका की व्याख्यान यात्रा पर हैं। किरण बेदी ने इस डॉक्यूमेंट्री को देखने के बाद कहा, यह फिल्म हमारे देश की शहरी और ग्रामीण परिववेश में प्रचलित मानसिकता को बड़ी मजबूती से प्रतिबिंबित करती है। उनका मानना है कि फिल्म एक समग्र अपराध, खास तौर से महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकथाम दृष्टिकोण के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि समाज में कुछ खास वर्गो के पुरूषों की मानसिकता अभी भी सामंतवादी बनी हुई है। उनका विचार है कि महिलाओं का दायरा सीमित होना चाहिए और महिलाओं को पुरूषों की जरूरतों के ष्आधीनष् होना चाहिए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।