लोकसभा में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के कर्मचारियों पर खुफिया कर्मी गहरी नजर रखने के साथ-साथ उनका पीछा भी करते हैं। लोकसभा में एक प्रश्न का जवाब देते हुए सुषमा ने कहा, इस मुद्दो को गंभीरता से लेते हुए पाकिस्तान सरकार के समक्ष विभिन्न स्तारों पर उठाया गया है। उन्होंने भारतीय नागरिकों के साथ विदेशों हो रहे खराब व्यवहार के प्रश्न का जवाब देते हुए कहा, हाल ही में पाकिस्तान और कुछ अन्य देशों में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं और इसके बाद इन विषयों को संबंधित देशों की सरकारों के समक्ष उठाया गया है ताकि ऐसी घटनाएं उन देशों में दोबारा न हो। विदेश मंत्री ने अमरीका में देवयानी खोबड़ागड़े की गिरफ्तार समेत स्लोवाकिया, रोमानिया, अलबानिया और पाकिस्तान में भारतीय राजनयिकों और नागरिकों के साथ बदसलूकी की घटना का भी जिक्र किया जिसमें पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की न्यूयार्क में हवाईअड्डे पर जामातलाशी की घटना शामिल है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।