(International)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी ऐतिहासिक श्रीलंका यात्रा के लिए आज सुबह श्रीलंका की राजधानी कोलंबो पहुंच गए हैं । प्रधानमंत्री श्रीलंका के लिए कल रात मॉरीशस की राजधानी से रवाना हुए थे। हिंद महासागर के तीन द्वीपीय राष्ट्रों के अंतिम पड़ाव में वह श्रीलंका दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी आज श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना से शिखर वार्ता करेंगे । इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी श्रीलंका की संसद को भी संबोधित करेंगे। जनवरी में राष्ट्रपति के तौर पर पदभार संभालने के बाद सिरीसेना अपनी पहली विदेश यात्रा के तहत पिछले महीने भारत आए थे । प्रधानमंत्री की श्रीलंका यात्रा द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं को और मजबूत करने के मौके के तौर पर देखी जा रही है । श्रीलंका यात्रा के दौरान मोदी मेजबान देश की संसद को भी संबोधित करेंगे । मोदी इंडियन पीस कीपिंग फोर्स स्मारक और महाबोधी सोसाइटी जाकर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे. इसके साथ ही वह श्रीलंकाई उद्योगपतियों को संबोधित भी करेंगे.श्रीलंका आज भारतीय मछुआरों को भी रिहा करेगा. पीएम मोदी के दौरे से पहले बुधवार को श्रीलंका ने 86 भारतीय मछुआरों को छोड़ने का एलान किया था ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।