कॉरपोरेट जासूसी मामले में दिल्ली से मुंबई तक सीबीआई के ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है। सीक्रेट दस्तावेजों के लीक मामले में चार्टेड एकाउंटेंट समेत तीन हिरासत में हैं, जबकि वित्त और वाणिज्य मंत्रालय के दस्तावेजों की भी जांच होगी। सीबीआई ने गुरुवार दोपहर बाद से दिल्ली में कई बड़ी छापेमारियां की। सूत्रों के मुताबिक कुछ मंत्रालयों में भी छापे मारे जा रहे थे। सीबीआई सूत्रों की मानें तो सीबीआई की यह गतिविधि मामले में दिल्ली पुलिस की जांच से अलग है। जांच एजेंसी को कुछ मंत्रालयों से संवेदनशील दस्तावेजों की चोरी को लेकर सूचना मिली थी। छापेमारी में जांच एजेंसी को दस्तावेजों के अलावा 60 लाख रुपये भी बरामद हुए हैं। इससे पहले गुरुवार को ही दिल्ली पुलिस ने कोर्ट से कहा था कि कॉरपोरेट जासूसी के आरोपियों के पास से बरामद दस्तावेजों के विश्लेषण गहरी जड़ें जमा चुके उस गिरोह का पता लगाने के लिए किया जा रहा है, जिसमें शामिल कुछ लोग पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के दफ्तर में घुस रहे थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।