नीतीश सरकार ने चुनावी साल का बजट पेश कर दिया है...सरकार ने अपने बजट में कोई नए कर की घोषणा नहीं की है और न ही किसी नई योजना को शुरू किया है। वित्त मंत्री विजेंद्र यादव ने विधानसभा में एक लाख 20 हजार 685 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। इसके तहत योजना व्यय 57 हजार 425 करोड़, जबकि गैर योजना व्यय 63 हजार 259 करोड़ रुपए है। राज्य सरकार का बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि जीडीपी में इजाफा हुआ है और प्रति व्यक्ति आय भी बढ़ी है। बजट में शिक्षा, सड़क, बिजली, कृषि, कल्याण व सोशल सेक्टर पर खास ध्यान दिया गया है। कृषि के विकास और नई सड़कों को बनाने पर खास जोर दिया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।