प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय श्रीलंका प्रवास के दौरान आज लिट्टे का गढ़ रहे जाफना का दौरा करेंगे जाफना का दौरा करने मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री और दुनिया के दूसरे शासनाध्यक्ष होंगे। उनसे पहले नवंबर, 2013 में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने जाफना का दौरा किया था।श्रीलंका में संघर्ष के केंद्र रहे इलाकों में विकास संबंधी परियोजनाओं के लिए भारत ने बड़ा योगदान दिया है। इन परियोजनाओं में 50,000 मकानों का निर्माण भी शामिल है। जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और मोरारजी देसाई के बाद श्रीलंका का दौरा करने वाले मोदी चैथे प्रधानमंत्री होंगे। मोरारजी देसाई ने साल 1979 में श्रीलंकाई संसद को संबोधित किया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।