भारत ने पाकिस्तान की इस्लामाबाद हाईकोर्ट द्वारा वर्ष 2008 के मुम्बई धमाकों के लिए जिम्मेदार कुख्यात आतंकी जकीउर रहमान लखवी को सबूत के अभाव में जमानत पर रिहा करने के आदेश पर सख्त रूख अपनाया और विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित को तलब किया। भारत ने शुक्रवार को दो टूक कहा कि यह उसकी जिम्मेदारी है कि पाकिस्तान सारे कानूनी उपाय करके यह सुनिश्चित करे कि लखवी जेल से बाहर नहीं आने पाए। बासित ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि लखवी को भले ही जमानत मिल गई हो, लेकिन मुकदमा जारी है। हम सभी मुकदमे को अंजाम तक पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं। कानून को अपना काम करने दीजिए। -
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।