लंदन के पार्लियामेंट स्क्वायर में लगी गांधी की प्रमिमा
(International)
पार्लियामेंट स्क्वायर में शनिवार को महात्मा गांधी की ऐतिहासिक कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया गया जिसे ब्रिटिश सरकार द्वारा दिए गए एक दुर्लभ सम्मान के तौर पर देखा जा रहा है। मालूम हो कि भारत में अपने औपनिवेशिक शासनकाल में ब्रिटेन गांधी की कट्टर विरोधी रही थी। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन और भारतीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने गांधी के पसंदीदा भजन ‘रघुपति राघव राजा राम’ के उच्चारणों के बीच संयुक्त रूप से भारत के राष्ट्रपिता की नौ फुट की इस प्रतिमा का अनावरण किया। अनावरण समारोह में कई राजनेता, हिन्दी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन और गांधी के पोते गोपाल कृष्ण गांधी मौजूद थे।गांधी पहले भारतीय और कभी भी किसी पद पर ना रहे ऐसे पहले व्यक्ति हैं जिनकी प्रतिमा यहां लगायी गयी है। यह प्रतिमा पैलेस ऑफ वेस्टमिंस्टर में स्थित ब्रिटिश संसद के सदनों के ठीक सामने लगायी गयी है। गांधी की प्रतिमा के पास ही नेल्सन मंडेला समेत कई महान नेताओं की प्रतिमाएं हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।