गोवा में गांधी जयंती को सरकारी छुट्टियों की सूची से बाहर करने पर मचे बवाल के बाद गोवा सरकार ने सफाई देते हुए रविवार को कहा कि गांधी जयंती पर सरकारी अवकाश रहेगा। सरकार का कहना है कि ऐसा सरकारी सूची में प्रिटिंग की गलती के कारण हुआ। इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया जताते हुए कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि आप ऐसा नहीं कर सकते। गांधी जी राष्ट्रपिता हैं। शर्मा ने कहा कि पिछले साल भी बच्चों को दो अक्टूबर के दिन स्कूल जाने के लिए कहा गया था। आनंद शर्मा ने कहा कि गोवा की सरकार को नागरिक अधिकार और निजता के मामले पर जवाब देना चाहिए। इससे पहले, वर्ष 2015 के लिए जारी राजपत्रित अवकाश सूची (वाणिज्यिक एवं औद्योगिक) का हवाला देते हुए कांग्रेस के प्रवक्ता दुर्गादास कामत ने आरोप लगाया था कि राष्ट्रपिता के जन्मदिन को सूची से हटा दिया गया है। हालांकि सूची में बाबासाहेब अंबेडकर का जन्मदिन, गणेश चतुर्थी, स्वतंत्रता दिवस जैसे अवकाश को रहने दिया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।