देश में हाई स्पीड रेल दौड़ाने में मोटा पैसा खर्च होना है। एक किलोमीटर के हाई स्पीड रेलवे ट्रेक को बनाने की कीमत 100-140 करोड़ रूपए के बीच बताई जा रही है। वहीं हाई स्पीड रेलवे ट्रेक पूरे देश में बनाने के लिए तकरीबन 80 हजार करोड़ रूपए की लागत लगेगी। रेलवे हाई स्पीड ट्रेक को बनाने में आने वाली लागत की ये बात सोमवार को लोकसभा में कही गई। रेलवे मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि, एक किलोमीटर के हाई स्पीड रेलवे ट्रेक की लागत नॉर्मल ट्रेक से तकरीबन 10 से 14 फीसद ज्यादा है। उन्होंने कहा, हमे पूरे देश में हाई स्पीड ट्रेक बनाने के लिए 80 हजार करोड़ रूपए की जरूरत पड़ेगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।