भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष ने संसद भवन से राष्ट्रपति भवन तक मार्च कर राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि सरकार किसानों को उसकी जमीन का उचित मुआवजा दे वरना इस बिल को संसद में पास नहीं होने दिया जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अगुवाई में राष्ट्रपति भवन तक निकाले गए इस मार्च में सौ से ज्यादा सांसद इस मार्च में शामिल थे। इसमें वाम दलों के साथ लगभग समूचा विपक्ष शामिल था। ये सांसद तख्तियां लिए हुए और भूमि बिल के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी शिरकत की। बहुजन समाजवादी(बसपा) पार्टी ने इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने से पहले ही इन्कार कर दिया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।