हरियाणा के हिसार में निर्माणाधीन चर्च में हुई तोड़फोड़ और पश्चिम बंगाल के नादिया में एक नन के साथ हुए गैंगरेप के मुद्दे पर संसद में हंगामा हो गया है। लोकसभा में आज इन दोनों मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी आज इन दोनों मुद्दों पर राज्य सरकारों से रिपोर्ट भी मांगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल में नन से हुए गैंगरेप और हरियाणा में निर्माणाधीन चर्च में हुई तोड़फोड़ से बेहद आहत हैं। पीएमओ ने हरियाणा और पश्चिम बंगाल सरकार से इन घटनाओं के संबंध में उठाए गए तथ्यों और कार्रवाई पर तत्काल रिपोर्ट देने को कहा गया है।गौरतलब है कि हिसार के कैमरी गांव के नजदीक कुछ दिन पूर्व एक निर्माणाधीन चर्च पर लगे ईसाई समुदाय के क्रॉस को तोड़ दिया गया था। उस दौरान चर्च में हनुमान की मूर्ति और श्रीराम का झंडा भी लगा दिया गया था। चर्च के प्रबंधक फादर सुभाष चंद ने गांव के 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।उधर, पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के एक कॉन्वेंट में 71 वषर्षीय नन के साथ दुष्कर्म किया गया। मामले में पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लिया है। नादिया पुलिस अधीक्षक अर्णब घोष ने कहा कि आठों से पूछताछ जारी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।