ट्यूनिशिया में म्यूजियम पर आतंकी हमला
(International)

ट्यूनिशिया में एक म्यूजियम में गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी में आठ लोगों की मौत हो गई है। मरने वाले टूरिस्ट थे जो म्यूजियम घूमने आए थे। देश के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद अली अरावी ने रेडियो मोजाएक पर कहा कि मरने वालों में सिर्फ एक ट्यूनिशिया का नागरिक है, बाकी सभी विदेशी हैं। अभी यह नहीं बताया गया है कि विदेशी टूरिस्ट कहां के रहने वाले थे। नैशनल बार्डो म्यूजियम में यह हमला हुआ। यह म्यूजियम संसद के साथ ही है। शूटिंग के बाद संसद और म्यूजियम को खाली करा लिया गया है। ट्यूनिशिया का यह म्यूजियम दुनियाभर में प्रसिद्ध है और यहां काफी टूरिस्ट आते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।