आज राज्यसभा में पेश होगा कोल-माइनिंग बिल
(India)
कोल और माइनिंग बिल पर राज्यसभा की सिलेक्ट कमिटी के रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद सरकार दोनों विधेयकों को ऊपरी सदन में गुरुवार को पेश करेगी। साथ ही, ऐसा लगता है कि सरकार ने विवादास्पद जमीन अधिग्रहण बिल को पेश करने का इरादा अप्रैल तक के लिए टाल दिया है, जब संसद की बैठक फिर से शुरू होगी। कोल माइनिंग (स्पेशल प्रावधान) बिल 2015 पर सिलेक्ट कमिटी की रिपोर्ट बुधवार को राज्यसभा में पेश की गई। सूत्रों ने बताया कि हालांकि रिपोर्ट में कांग्रेस और लेफ्ट के सदस्यों की तरफ से असहमति का नोट पेश किया गया है, लेकिन जब गुरुवार को बिल को चर्चा और पास कराने के लिए पेश किया जाएगा तो किसी भी तरह के संशोधन की पहल नहीं की जाएगी। दोनों बिलों को लोकसभा में पहले ही मंजूरी मिल चुकी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।