जम्मू-कश्मीर में सेना और आतंकियों के बीच फायरिंग में दो पुलिसकर्मी शहीद
(India)

आज सुबह जम्मू के कठुआ में आतंकियों ने हमला कर दिया है जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 6 बजे आतंकियों ने राजबाग थाने पर हमला किया. आतंकियों ने फिदाइन हमला किया जिसके बाद चार आतंकी पुलिस स्टेशन में प्रवेश कर गये.खबर लिखे जाने तक आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है. इस हमले में जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो जवान शहीद हो गए है। वहीं जानकारी के अनुसार मुठभेड में एक आतंकी भी ढेर हो गया है। मामले को लेकर गृहमंत्री ने जम्मू कश्मीर के डीजीपी से बात की। वहीं गृह सचिव को हालात पर नजर रखने के निर्देश भी दिए हैंै।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।