प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 मार्च को पंजाब के फिरोजपुर जिले के हुसैनीवाला गांव में महान क्रांतिकारियों भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव को उनके शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि देंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा ने कहा है कि इससे पहले मोदी नवांशहर स्थित शहीदे आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में तीनों शहीदों को श्रद्धांजलि देने वाले थे लेकिन अनुरोध किए जाने पर वह हुसैनीवाला जाने के लिए राजी हो गए। हुसैनीवाला एक ऐतिहासिक स्थल है जहां भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव का अंतिम संस्कार किया गया था। साथ ही उन्होने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री 23 मार्च को अमृतसर पहुंचेंगे और वहां से फिरोजपुर के सीमांत गांव हुसैनीवाला जाएंगे। प्रधानमंत्री एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे और दोपहर में शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने ये भी बताया कि मोदी अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में भी मत्था टेकेंगे.... और दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान जताते हुए अमृतसर के जलियांवाला बाग की भी यात्रा करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।