रेल हादसे स्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी
(India)
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में बछरावां रेलवे स्टेशन के पास रेल हादसे में 30 लोगों की मौत हो गई, जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। उप्र सरकार ने रेल हादसे के शिकार लोगों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। दुर्घटनाग्रस्त डिब्बों में 100 से 150 लोगों के फंसे होने की आशंका है। जनता एक्सप्रेस (14266) सुबह करीब 9 बजकर 30 मिनट पर पटरी से उतर गई। यह रेलगाड़ी देहरादून से वाराणसी जा रही थी। रेलगाड़ी का इंजन और दो डिब्बे पटरी से उतरने के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा दुर्घटनास्थल पर हादसे का जायजा लेने के लिए पहुंचेंगे। हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए गए हैं। रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि दुर्घटनास्थल पर मदद भेज दी गई है। अभी हमारे पास हादसे की ज्यादा जानकारी नहीं है। हमारे पास जैसे ही जानकारी आएगी हम आपके साथ बांटेंगे। घटना के बाद राहत के लिए बचाव दल और मेडिकल टीम को रवाना कर दिया गया है। वरिष्ठ रेलवे अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।