दिल्ली में ई राशन कार्ड लॉन्च करेगी आप सरकार
(India)
दिल्ली ई राशन कार्ड लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बनने जा रहा है। आम आदमी पार्टी की सरकार अगले सप्ताह ई राशन कार्ड लॉन्च करेगी, जो राशन और आधार कार्ड्स को जोड़ेगा। इससे भ्रष्टाचार में कमी आएगी और प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी। दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अगले सप्ताह ई राशन कार्ड लॉन्च करेंगे। उन्होंने बताया, श्दिल्ली में जिस परिवार के पास भी आधार कार्ड है, वो राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। जो लोग अभी आधार कार्ड मिलने का इंतजार कर रहे हैं, वे भी आधार कार्ड की ऑनलाइन पर्जी के जरिए राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। सरकार अब राशन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने जा रही है।श् साथ ही उन्होंने बताया कि जिन लोगों के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, वे अपने एमएलए के पास जाकर ई राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।