जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले के बाद हिमाचल प्रदेश में सीमा से लगे चंबा इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है. वैष्णो देवी यात्रा को लेकर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सीआरपीएफ ने वैष्णो देवी घूमने आने वाले तीर्थयात्रियों से की अपील, किसी चीज पर भी संदेह हो तो पुलिस को जल्द से जल्द सूचना दें ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके. जम्मू कश्मीर में आतंकी हमलों को लेकर प्ठ ने जो अलर्ट जारी किया है उसके मुताबिक 60 में से 12 आतंकी भारत में घुसपैठ करने में कामयाब हो चुके हैं. 17 मार्च को बीएसएफ ने लश्कर के करीब 8 आतंकियों के सांबा में घुसपैठ की सूचना दी थी, सूत्रों के मुताबिक इन्हीं आतंकियों ने कठुआ और सांबा हमले को अंजाम दिया था.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।