प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को किसानों से रेडियो पर ‘मन की बात’ करने वाले हैं. संभावना है कि प्रधानमंत्री बेमौसम बारिश से हुई फसल की बरबादी और ऐसी ही तमाम समस्याएं झेल रहे किसानों के मन की पीड़ा पर भी चर्चा करेंगे. पीएम मोदी कह चुके हैं कि इस कार्यक्रम में वह किसानों की समस्याओं को समझने की कोशिश करेंगे और उसका समाधान निकालेंगे.नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए पहले ही जानकारी दे दी है. उन्होंने लिखा श्22 मार्च को मैं अपने किसान भाईयों और बहनों के साथ मन की बात करुंगा. मैं किसान भाईयों की बातें जानना चाहता हूं. मैं किसान मित्रों की बातें जानना चाहता हूँ और चाहता हूँ कि वे मुझे पत्र लिखें
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।