गंगा सफाई को लेकर पीएम मोदी 26 मार्च को बैठक करेंगे... इस बैठक में उन राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे जहां से गंगा प्रवाहित होती है... इनमें उत्तराखंड के सीएम हरीश रावत, यूपी के सीएम अखिलेश यादव और झारखंड के सीएम रघुवर दास के अलावा बिहार के नीतीश और पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी शामिल होंगी... प्रधानमंत्री मोदी ने गंगा सफाई पर खासा जोर दिया है...लेकिन सुप्रीम कोर्ट गंगा सफाई को लेकर केन्द्र को फटकार लगा चुकी है...वहीं गंगा सफाई का मुद्दा मोदी के लिए इसलिए भी अहम है क्योंकि मोदी ने वाराणसी से ही लोकसभा चुनाव जीता है...
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।