बिहार के हाजीपुर में परीक्षा केंद्र पर नकल की तस्वीरें वायरल होने के बाद मचे हंगामे के बीच उत्तर प्रदेश (उप्र) में भी कुछ ऐसी ही घटना सामने आई हैं। यहां नकल कर रहे छात्र को प्रोफेसर ने रोका तो उसने प्रोफेसर की ही पिटाई कर दी। आरोपी छात्र सत्ताधारी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के छात्र संगठन से जुड़ा है। घटना झांसी जिले की है। बिपिन बिहारी कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष व समाजवादी छात्र संगठन से जुड़ा राहुल यादव परीक्षा के दौरान नकल कर रहा था। प्रोफेसर ने उसे नकल करने से रोका तो ये बात इतनी नागवार गुजरी की उसने प्रोफेसर की ही जमकर पिटाई कर दी। पिटाई की ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित प्रोफेसर योगेश पांडे ने कहा कि परीक्षा चल रही थी। उस दौरान राहुल यादव नाम का छात्र नकल कर रहा था। जब उसे रोका तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। साथ में जान से मारने की धमकी भी दे रहा था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।