संसद भवन परिसर में लगी भीषण आग
(India)

संसद भवन के कैंपस में रविवार दोपहर एसी प्लांट में लगी भीषण आग पर काबू पा लिया गया है। इस आग से जानमाल के ज्यादा नुकसान की खबर नहीं है। आग इतनी भीषण थी कि संसद परिसर से ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं के गुबार से सनसनी फैल गई। लेकिन मौके पर पहुंची दमकल की आधा दर्जन गाड़ियों ने कुछ ही देर में इस पर काबू पा लिया। जानकारी के मुताबिक गेट नंबर-8 पर रिसेप्शन एरिया के पास स्थित एसी प्लांट में यह आग दोपहर 2 बजकर 20 मिनट के करीब लगी। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। कुछ ही देर में आग ने भीषण रूप ले लिया। संसद परिसर में आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आसमान में धुएं के गुबार छा गए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।