गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही अपने श्रीलंका दौरे पर समकक्षों के साथ मछुआरों का मुद्दा उठाया था और श्रीलंका में तमिलों के साथ समान व्यवहार की वकालत की थी, लेकिन तब पीएम की यात्रा के दौरान ही श्रीलंकाई नौसेना द्वारा भारतीय मछुआरों पर हमले की भी खबरें आई थीं.
यह सब इसलिए भी दिलचस्प है कि प्रधानमंत्री के दौरे से ठीक पहले श्रीलंकाई प्रधानमंत्री विक्रम सिंघे ने एक तरीके से भारत को हड़काते हुए कहा था कि भारतीय मछुआरे श्रीलंकाई समुद्री सीमा में आए तो गोली मार देंगे. इसके बाद भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने श्रीलंकाई समकक्षों से विरोध जताया था.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।