आइबी ने गृह मंत्रालय और जम्मू-कश्मीर सरकार को अलर्ट जारी किया है। सूत्रों के मुताबिक, कठुआ और सांबा में भी आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया गया है। जानकारी है कि पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ भी कराने की फिराक में है। आइबी के मुताबिक, लश्कर हमला कर सकता है।गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से जम्मू-कश्मीर में आतंकी वारदातों में इजाफा हुआ है। यहां दो आतंकी हमले हो चुके हैं। जिनमें कई लोग मारे जा चुके हैं। इसके बावजूद पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।