अब पाक के प्रति सख्त हुए सईद
(India)
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने पाकिस्तान को फिर खरी-खरी कही है...सईद ने कहा कि पाकिस्तान को राज्य में सीमा पार से घुसपैठ पर रोक लगाने के लिए कहा जाना चाहिए क्योंकि शांति के लिए यह आवश्यक है। उन्होंने यहां विधान परिषद में कहा, ‘मैं हर किसी से कहना चाहता हूं कि पाकिस्तान, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री और पाकिस्तानी प्रतिष्ठान से कहा जाना चाहिए कि किसी को भी उस ओर से सीमा पार कर इस ओर आने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उसके बाद ही शांति स्थापित हो पायेगी, अन्यथा नहीं।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।