जर्मनी का विमान फ्रांस में क्रैश
(International)
फ्रांस में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। स्पेन से जर्मनी जा रहा है एयरबस ए 320 विमान ऐल्पस डी हॉट प्रोविंस के पास क्रैश हो गया। विमान में 142 पैसेंजर्स और कैबिन क्रू के 6 मेंबर सवार थे। एयरबस ए320 स्पेन के बार्सिलोना से जर्मनी के डसेलडॉर्फ की यात्रा पर था। स्थानीय समय के मुताबिक, सुबह 10 बजकर 7 मिनट पर विमान ऐल्पस डी हॉट प्रोविंस के पास अचानक रडार से गायब हो गया। फ्रांस के आंतरिक मंत्रालय के मुताबिक, विमान का लुफ्तांजा की जर्मन विंग द्वारा ऑपरेट किए जाने वाले एयरलाइन का मलबा बार्सिलोनेट के पास मिला है। फ्रांस के प्रधानमंत्री ने कहा कि इस हादसे में 142 से 150 लोगों के मारे जाने की आशंका है। उन्होंने रिपोर्ट्स से कहा, श्हादसे की वजहें अभी साफ नहीं है।श्

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।