गोवा में नौसेना का डोर्नियर विमान दुर्घटनाग्रस्त
(India)
भारतीय नौसेना का एक निगरानी विमान गोवा के दक्षिण पश्चिम में करीब 25 नॉटिकल मील की दूरी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार दो अधिकारी लापता हैं। नौसेना के सूत्रों ने बताया कि एक डोर्नियर समुद्री निगरानी विमान ने नियमित प्रशिक्षण उड़ान भरी थी। वह देर रात करीब 11 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में दो अधिकारी सवार थे जो लापता हैं। नौसेना ने दुर्घटना के बाद तलाशी और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि विमान में सवार एक व्यक्ति को बचा लिया गया है। एक विमान चालक समेत दो और अधिकारियों का पता लगाने के लिए तलाश जारी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।