जनता की शिकायतें सुनने के लिए मोदी सरकार नई पहल करने वाली है, इस बाबत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को नई वेबसाइट लॉन्च करेंगे। मौजूदा पब्लिक वेब इंटरफेस की जगह अब प्रगति नाम का नया पोर्टल होगा। आपको बता दें कि पीएम मोदी हर महीने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केंद्रीय और मुख्य सचिवों से संवाद करते हैं। बुधवार को इस संवाद के दौरान ही प्रगति पोर्टल लॉन्च किया जाएगा। वैसे मनमोहन सरकार के दौरान जनता अपनी शिकायतें पीएमओ सपीग्राम्स पोर्टल पर दर्ज कराती थी। इस वेबसाइट पर भ्रष्टाचार, दुराचार का एक सेक्शन था, लेकिन प्रगति पोर्टल पर इस कैटेगरी में कई सब-सेक्शन बनाए गए हैं, भ्रष्टाचार कैटेगरी के अंदर 9 सब कैटेगरी होंगे, इसके जरिए आम जनता अलग-अलग सरकारी विभाग में होने वाले भ्रष्टाचार की शिकायतें उचित सेक्शन में दर्ज करा सकती है। नए पोर्टल में टेलीकॉम, रेलवे, डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज, ऊर्जा मंत्रालय, पेट्रोलियम मंत्रालय, भारी उद्योग मंत्रालय, शहरी विकास मंत्रालय और अन्य मंत्रालयों से जुड़ी शिकायतें अलग-अलग सेक्शन में दर्ज कराई जा सकेंगी, सरकार की कोशिश यह है कि जनता की शिकायतें सही मंच और सही विभाग तक पहुंचे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।