सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को 38 कोयला ब्लॉक आवंटित
(India)
एनटीपीसी, डीवीसी और सेल सहित सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को 38 कोयला ब्लॉक आवंटित किए हैं। कोयला सचिव अनिल स्वरूप ने बताया कि सरकार ने केंद्र और राज्य पीएसयू को कोयला खदानें आवंटित की हैं। शुरुआती योजना के अनुसार सरकार को इन्हें 43 खदानें आवंटित करनी थीं। लेकिन कुछ कोयला ब्लॉकों के लिए आवेदन न मिलने के कारण केवल 38 खदानों को ही आवंटित किया गया। सेल को मिले सीतानला ब्लॉक को छोड़ आवंटित किए गए सभी ब्लॉक ऊर्जा क्षेत्र के लिए हैं। 138 ब्लॉकों में सर्वाधिक आठ ब्लॉक पश्चिम बंगाल पावर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के खाते में आए हैं। कर्नाटक पावर कॉरपोरेशन को छह ब्लॉक मिले हैं। एनटीपीसी ने पांच ब्लॉक झटके हैं। दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) को एक ब्लॉक मिला है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।