27 मार्च को दिया जाएगा वाजपेयी को भारत रत्न
(India)
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को 27 मार्च और महामना पंडित मदन मोहन मालवीय को 31 मार्च को भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। मालूम हो कि मोदी सरकार ने दोनों को पिछले 25 दिसंबर को यह पुरस्कार देने की घोषणा की थी। इस दिन दोनों विभूतियों का जन्मदिन है। महामना और अटल इस पुरस्कार से नवाजे जाने वाले 44वीं व 45वीं हस्ती हैं। वाजपेयी को उनके घर जाकर और महामना के परिजन को राष्ट्रपति भवन में पुरस्कार दिया जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।