मनमोहन सिंह ने दी ट्रायल कोर्ट के फैसले को चुनौती
(India)
कोयला आवंटन घोटाले में आरोपी बनाए गए मनमोहन सिंह ने इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की है. सिंह ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में ट्रायल कोर्ट के फैसले को चुनौती दी.गौरतलब है कि ओडिशा में 2005 में तालाबीरा-2 कोयला ब्लाक आवंटन से जुड़े कोयला घोटाला के एक मामले में विशेष अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पांच अन्य को आरोपी के तौर पर समन जारी किया था. उन्हें आठ अप्रैल को पेश होने के लिए कहा गया था. सीबीआई के विशेष न्यायाधीश भरत पराशर ने आईपीसी की धाराओं 120 बी आपराधिक साजिश और 409 (किसी लोकसेवक, या बैंकर, व्यापारी या एजेंट द्वारा आपराधिक विश्वासघात) और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के प्रावधानों के तहत छह आरोपियों को कथित अपराधों के लिए समन दिया था.इस पूरे मामले पर कांग्रेस पार्टी खुलकर मनमोहन सिंह के पक्ष में खड़ी दिख रही है. समन मिलने से दुखी सिंह ने कहा था, मैं सभी न्यायिक प्रक्रियाओं से गुजरने को तैयार हूं. मुझे पूरा विश्वास है कि सच्चाई की जीत होगी. पूर्व प्रधानमंत्री को कोर्ट से समन मिलने पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा, श्मनमोहन सिंह पर उच्चतम न्यायालय ने कोई टिप्पणी नहीं की थी. पिछली सरकार और पूर्व प्रधानमंत्री ने पूरी पारदर्शिता के साथ काम किया था. तथ्य और परिस्थितियां देखी जानी चाहिए, निचली अदालत के आदेश को देखने के बाद इस मामले पर हम निर्णय लेंगे.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।