भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को गुरूवार को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान के रूप में भारत रत्न अवॉर्ड दिया जाएगा। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी खुद प्रोटोकोल से अलग हटकर पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के घर जाएंगे और उन्हें प्रतिष्ठित पुरस्कार ष्भारत रत्नष् से सम्मानित करेंगे।गौरतलब हैं कि केन्द्र सरकार ने दिसंबर 2014 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और स्वतंत्रता सेनानी मदन मोहन मालवीया को प्रतिष्ठित भारत रत्न अवॉर्ड देने की घोषणा की थी। अभी तक 43 लोगों को भारत रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। जिसमें वैज्ञानिक सीवी रमन, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, गायक लता मंगेशकर और राजनीतिज्ञ सी राजागोपालचार्य शामिल है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।