पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनके आवास पर आज भारत रत्न प्रदान किया जाएगा। वही राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति शिक्षाविद् पंडित मदन मोहन मालवीय के परिवार को भारत रत्न प्रदान करेंगे, साथ ही पा पुरस्कारों के लिए नागरिक अलंकरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। बीते कई वर्षो से विभिन्न पार्टियों के राजनेताओं सहित समाज के हर तबके द्वारा वाजपेयी को भारत रत्न देने की मांग की जा रही थी। वह साल 1996 में पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने। इसके बाद साल 1998-2004 तक देश के प्रधानमंत्री रहे।वाजपेयी भारत रत्न ग्रहण करने वाले देश के सातवें प्रधानमंत्री होंगे। इससे पहले जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, मोरारजी देसाई, लाल बहादुर शास्त्री और गुलजारीलाल नंदा को यह सम्मान मिल चुका है। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मदन मोहन मालवीय को भारत रत्न देने का वादा किया था। वह बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक थे। गौरतलब हैं कि केन्द्र सरकार ने दिसंबर 2014 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और स्वतंत्रता सेनानी मदन मोहन मालवीया को प्रतिष्ठित भारत रत्न अवॉर्ड देने की घोषणा की थी। -
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।