केंद्र सरकार गंगा नदी को स्थायी रूप से प्रदूषण से बचाने के लिए कानून बनाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे प्रदूषण से बचाने के लिए बिना समझौते के मिशन रूख अपनाने की वकालत की है। कानून लाने का निर्णय बैठक में किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री ने की और इसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत और झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने शिरकत की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राष्ट्रीय गंगा नदी बेसिन प्राधिकरण की बैठक में शामिल नहीं हुए। गंगा इन दोनों राज्यों से भी बहती है. बैठक के बारे में संवाददाताओं को जानकारी देते हुए केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने कहा कि नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के बाद इसकी देखरेख के लिए कानून आवश्यक है. उन्होंने कहा, राज्य सरकारों एवं केंद्र के संयुक्त प्रयास से गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाया जा सकता है. लेकिन चुनौती इसके बाद इसकी स्वच्छता को बनाए रखने में है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।