कैग की रिपोर्ट के बाद सही साबित हुए खेमका के आरोप
(India)
हरियाणा के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक खेमका ने गुरुवार को कहा कि कैग की रिपोर्ट से वाड्रा-डीएलएफ जमीन लाइसेंस सौदे में उनके द्वारा की गई कार्रवाई सही साबित होती है, जबकि उन्हें अभी भी आरोप पत्र के लांछन का दंश झेलना पड़ रहा है। राज्य की पूर्व भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार के कार्यकाल के दौरान इस अधिकारी ने स्काइलाइट हॉस्पिटेलिटी प्राइवेट लिमिटेड और डीएलएफ के बीच भूमि सौदे को अवैध करार देते हुए उसे रद्द करने का आदेश दिया था। हालांकि, हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने इस भूमि सौदे में वाड्रा को क्लीन चिट दे दी थी। कैग रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त हुए खेमका ने ट्वीट किया, कैग की रिपोर्ट से वाड्रा-डीएलएफ भूमि लाइसेंस सौदे में मेरी कार्रवाई सही साबित हुई है, लेकिन आरोप पत्र के लांछन का दंश अभी भी झेल रहा हूं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।