अन्ना की पीएम मोदी को बहस की चुनौती
(India)

अन्ना हजारे ने नरेंद्र मोदी को लैंड बिल पर खुली बहस करने की चुनौती दी है। इस समय अन्ना भूमि अधिग्रहण विधेयक में संशोधन के खिलाफ आंदोलन भी कर रहे हैं। इससे पहले नितिन गडकरी ने कहा था जिन्हें लैंड बिल से शिकायत है वे हमसे डिबेट करें, हमारी सरकार इसके हर पहलुओं पर बहस के लिए तैयार है। गडकरी के इस बयान पर अन्ना हजारे ने कहा, गडकरी का होमवर्क कमजोर है। हम तो कैमरे के सामने नरेंद्र मोदी से भी इस मु्द्दे पर खुली बहस करने के लिए तैयार हैं। लोगों को इस बहस को देखने दीजिए और खुद ही तथ्यों पर विचार करने दीजिए।श्लैंड बिल का अभी राज्य सभा में पास होना बाकी है। वहीं कांग्रेस समते सभी विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर राज्य सभा में लैंड बिल के खिलाफ हो गई हैं। इतना ही नहीं विपक्षी पार्टियों ने पिछले हफ्ते राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को ज्ञापन सौंपा है जिसमें लैंड बिल को श्किसान विरोधीश् बताया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।