टाइटलर के खिलाफ मामला बंद करने पर सुनवाई आज
(India)
1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगदीश टाइटलर के खिलाफ मामला बंद करने संबंधी सीबीआई की रिपोर्ट पर दिल्ली की अदालत आज सुनवाई कर सकती है। अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोटिलन मजिस्ट्रेट सौरभ प्रताप सिंह लालेर ने शिकायतकर्ता और पीड़िता लखविंदर कौर को मामला बंद करने संबंधी रिपोर्ट पर जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया। कौर के पति बादल सिंह दंगों के दौरान मारे गए थे। सीबीआई के जरिए मामला बंद करने की रिपोर्ट दाखिल किए जाने का पीड़िता के वकील ने विरोध किया था। उन्होंने कहा कि यह गुपचुप तरीके से क्यों किया गया। तीसरी बार जांच एजेंसी ने टाइटलर को मामले में क्लीन चिट दी है। सीबीआई ने कहा कि उसने अदालत के निर्देशानुसार मामले में आगे की जांच की है और मामले को बंद करने के लिए रिपोर्ट दाखिल की है । अप्रैल, 2013 में सत्र अदालत ने सीबीआई को मामले में आगे जांच करने का निर्देश दिया था। अदालत ने एजेंसी के जरिए इसी तरह की पहले दाखिल रिपोर्ट को रद्द कर दिया था.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।